शनिदेव को बेहद प्रिय हैं ये 3 राशियां, नहीं झेलनी पड़ती शनिदेव की नाराजगी

0

सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो कुछ राशियों पर उतरती भी है। शनि ग्रह के बारे में कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की कृपा हो या वह अच्छे भाव में विराजमान हो वह रातों-रात राजा बना देता है। व्यक्ति को जीवन के सभी सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होने लगती है। लेकिन वहीं यदि किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो उसे तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दरअसल वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। यह व्यक्तियों द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल देता है। वैदिक ज्योतिष में सभी 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां होती हैं जिन पर शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और इस राशि के जातक को शनि देव से अधिक कष्ट नहीं उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तुला राशि शनि देव जिन राशियों पर हमेशा अपनी शुभ दृष्टि देते हैं उनमें से एक राशि तुला भी है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार तुला राशि वालों पर शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। तुला राशि शनि की उच्च राशि है इसलिए इस राशि पर शनि का सबसे शुभ प्रभाव रहता है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों का जीवन हमेशा सुख-समृद्धि से गुजरता है। भाग्य उसका साथ देता है जिससे उसे कठिन कार्यों में सफलता मिलती है। इस राशि के लोग बेहद ईमानदार, मददगार और मेहनती होते हैं।

मकर राशि तुला राशि के बाद मकर राशि वालों पर शनि का सबसे अधिक शुभ प्रभाव और कृपा होती है। मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि की अपनी राशि होने के कारण शनि इस राशि के जातकों को अधिक शुभ प्रभाव प्रदान करता है। मकर राशि के जातक स्वभाव से उत्साही, मेहनती होते हैं।

कुंभ राशि मकर राशि की तरह कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। यह राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के जातकों पर भी शनि देव की कृपा होती है जिसके कारण इनके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। जिन लोगों की राशि कुंभ होती है, वे कम से कम प्रयासों में बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोगों के जीवन में अचानक धन का आगमन होता है, जिससे उन्हें हर तरह का सुख प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *